फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लाइन शिफ्टिंग के लिए आज से 20 तक सुबह चार घंटे रहेगा शट-डाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एलआरपी चौराहा से इंदिरा मनोरंजन पार्क तक सड़क के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, जिसमें बिजली लाइन को भी शिफ्ट किया जाना है। बिजली लाइन शिफ्टिंग के लिए आज से 20 मई तक गढ़ी उपकेंद्र के सभी फीडरों की विद्युत सप्लाई सुबह पांच से नौ बजे बंद रहेगी।
विज्ञापन

गढ़ी उपकेंद्र के सैधरी बाइपास निघासन रोड की सप्लाई बुधवार सुबह पांच से नौ बजे तक बंद रहेगी। वहीं 15 मई को संकटा देवी चौराहा, 16 को सिंगारपुर महेवागंज, 17 को ओदराहना महेवागंज, 18 को सैधरी बाई पास, 19 को बालूडिहा महेवागंज और 20 को भी बालूडिहा महेवागंज की विद्युत सप्लाई सुबह पांच से नौ बजे तक बंद रहेगी। यह आदेश लखीमपुर डिविजन के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह की ओर से जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें