फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नीमगांव में दो समुदाय में हंगामा, कई घायल, दुकानें भी तोड़ीं

विज्ञापन
नीमगांव में बवाल के बाद टूटी बोतलें व बिखरी कांच। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
सिकंदराबाद। कस्बा नीमगांव में शनिवार शाम साढ़े छह बजे एक फल विक्रेता और दूसरे समुदाय के व्यक्ति के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद हालात इस कदर बिगड़े कि पुलिस की मौजूदगी में ही लाठी डंडे और ईंट पत्थर चल गए। इसमें कई लोग घायल हो गए। कुछ दुकानें भी तोड़ी गई हैं।
विज्ञापन

कस्बा नीमगांव में शनिवार शाम थाने से कुछ दूर चौराहे पर एक समुदाय के फल विक्रेता का दूसरे समुदाय के युवक से किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चले। इसमें दोनों पक्ष के कई लोग घायल हो गए। बवाल के दौरान दुकानों में तोड़फोड़ भी की गई।
इस दौरान चौराहे पर कुछ पुलिस कर्मी मौजूद थे, लेकिन वे मूकदर्शक बने रहे। बवाल बढ़ता देख दोनों समुदायों के लोग एकत्र होने लगे। इसी बीच सूचना पाकर सीओ मितौली शमशेर बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ कस्बे में पैदल गश्त की। इसके बाद फिलहाल मामला शांत हो गया है। हालांकि तनाव को देखते हुए कस्बे में बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन



एक फल विक्रेता और युवक में किसी बात को लेकर विवाद हुआ है। मारपीट में अभी तक एक युवक के घायल होने की जानकारी मिली है। पुलिस मौजूद थी, इसकी भी जानकारी की जाएगी। लापरवाही हुई है तो कार्रवाई होगी। अभी तक किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

शमशेर बहादुर सिह, सीओ मितौली

नीमगांव में बवाल के बाद टूटी बोतलें व बिखरी कांच। स्रोत : सोशल मीडिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें