फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ब्वॉयलर में आई खराबी, चार घंटा बंद रही पेराई

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले की गुलरिया चीनी मिल ब्वॉयलर में बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे खराबी आने पेराई बंद हो गई। करीब चार घंटा पेराई बंद रही। जब तक किसानों के बीच सूचना पहुुंची तब तक चीनी मिल गेट पर गन्ना वाहनों की लंबी कतार लग गई। ऐसे में किसानों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

गुलरिया चीनी मिल के ब्वॉयलर में आई तकनीकी खराबी को ठीक होने में चार घंटे लग गए। शाम करीब चार बजे पेराई शुरू हो गई। जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश ने बताया कि ब्वॉयलर में खराबी आने से दिक्कत रही है। फिलहाल पेराई शुरू हो गई है, लेकिन उसकी गति धीमी है। रात 10 बजे तक पूरी गति में पेराई शुरू हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें