निघासन। सिंगाही में बिजली निगम के संविदा कर्मियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले जेई के खिलाफ बिजली कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता के तीन दिन में कार्रवाई के आश्वासन पर धरना खत्म हो गया।
बताते चलें कि जेई रोहताश शर्मा व संविदा कर्मचारी अनिल कुमार के बीच हुए गाली गलौज के ऑडियो वायरल होने के बाद पवन कुमार, अनिल कुमार, सैफ अली, सुपरवाइजर सूरज कनौजिया, अमरनाथ, किशन कुमार, मुनेंद्र प्रताप सिंह, उमेश कुमार, राहुल कुमार, नितेश कुमार, अनवर खान, जय सिंह सहित सभी संविदा कर्मचारियों ने सिंगाही विद्युत केंद्र पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रदर्शन में शामिल बिजली कर्मचारियों ने जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद संविदा कर्मियों ने अधिशासी अभियंता रविन्द्र कुमार यादव को भी मामले की जानकारी दी। अधिशासी अभियंता ने उन्हें तीन दिन में कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए धरने को समाप्त करवाया।