फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजबूरी है, इस केंद्र के बरामदे में बैठाए जाएंगे बोर्ड परीक्षार्थी

विज्ञापन
केन ग्रोवर्स, इंटर कॉलेज का जर्जर भवन और छतों का उखड़ा प्लास्टर।
विज्ञापन
वर्षों से मरम्मत न होने से कई कक्ष बैठने लायक नहीं
विज्ञापन

निगरानी के लिए बरामदों में भी लगवाए गए हैं कैमरे
जंगबहादुरगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए यहां केन ग्रोवर्स इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां कमरे क्षतिग्रस्त होने के कारण कुछ परीक्षार्थियों को बरामदे में बैठकर परीक्षा देनी होगी।
इस परीक्षा केंद्र पर कुल 1199 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें हाईस्कूल के 702 और इंटरमीडिएट के 497 परीक्षार्थी हैं। इस विद्यालय में कक्ष तो 23 हैं, लेकिन इनमें पीछे के हिस्से में बने संख्या 13 से 17 तक के कक्ष बिल्कुल जर्जर हैं। सामने के कमरों में भी कुछ क्षतिग्रस्त हैं। कक्ष संख्या 21की छत और दीवारों की हालत बहुत खराब है। कक्ष 7, 8, 9, 10 और 11 की छतों में प्लास्टर उखड़ा है। काफी पुराने बने इन कक्षों की मरम्मत कई वर्षों से नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कीम के मुताबिक, दो दिन ऐसे भी हैं जिनमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों की परीक्षा एक साथ है। इस दिन समस्या अधिक जटिल होगी। प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र ने बताया कि कक्षों की स्थिति के बारे में वह अपने उच्चाधिकारी को पूर्व में अवगत करा चुके हैं। उनके अनुसार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अधिकतम 700 परीक्षार्थी की व्यवस्था तो किसी तरह हो सकती है। इसके अधिक संख्या होने पर उनके पास कोई विकल्प बरामदे ही होंगे। अतिरिक्त परीक्षार्थियों बरामदों में ही बैठाकर परीक्षा कराई जाएगी। बरामदों में भी कैमरे लगवाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें