फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बदला जिले का बिजली सप्लाई रोस्टर

Fri, 16 Jan 2015 06:43 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ स्थित सिस्टम कंट्रोल ने जिले में बिजली सप्लाई का रोस्टर एक बार फिर बदल दिया गया है। अभी दो दिन पहले ही शहर में नया रोस्टर लागू किया गया था। शुक्रवार को जारी रोस्टर के मुताबिक गांवों को दो शिफ्ट में 10 घंटे और शहर को दो शिफ्ट में 15 घंटे बिजली सप्लाई करने का दावा किया गया है।
विज्ञापन

सहायक अभियंता टाउन धर्मेंद्र आनंद ने बताया कि शहर को दिन में 11 बजे से लेकर रात 11 बजे तक और अलसुबह चार बजे से लेकर सात बजे तक अनवरत बिजली सप्लाई मिलेगी। शेष समय बिजली की कटौती की जाएगी। वहीं एसडीओ देहात आरबी सिंह ने बताया कि गांवों को रात 11 बजे से लेकर चार बजे तक और सुबह छह बजे से लेकर 11 बजे तक बिजली सप्लाई करने का नया शेड्यूल लागू किया गया है। लोकल फाल्ट होने पर होने वाली बिजली कटौती इसी सप्लाई में जुड़ेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें