फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दो गांवों में हुई चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Thu, 03 Jul 2025 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
मितौली। थाना क्षेत्र के दो गांवों में बीते दिनों चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी किया सामान भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

27- 28 जून की दरम्यानी रात में ओदरहा गांव निवासी राजकुमार व दयाशंकर के घर से चोरी हुई थी। दयाशंकर ने पुलिस को लिखित सूचना देकर कार्रवाई की मांग की थी। सरैंया गांव निवासी रामकिशोर के घर पर एक जुलाई को चोरों ने नकदी समेत जेवर पर हाथ साफ किया था।
थाना प्रभारी शिवाजी दुबे ने बताया कि रामकिशोर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो बीती शाम पथरा गांव के पास से वीरेंद्र सिंह उर्फ छोटे, सुरेंद्र त्रिवेदी उर्फ टिंगोरे व प्रांशु शुक्ला निवासी टेड़वा थाना मितौली को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से चोरी किया हुआ सामान दो झुमकी, दो टाॅप्स, तीन सिक्के चांदी के व दो पायल चांदी की बरामद हुई हैं। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें