युवक को पीटकर मार डालने वाले स्थान पर लगी भीड़।
डॉग स्क्वाड के साथ छानबीन में जुटी नेपाली पुुलिस
धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली जिला के जानकी गांव में एक युवक को पेड़ से बांधने के बाद उसका गला काटकर हत्या कर दी गई गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर डॉग स्क्वाड के साथ छानबीन शुरू कर दी है।
कैलाली जिला पुलिस डीएसपी वेदप्रकाश जोशी ने बताया कि जानकी गांव के वार्ड नंबर नौ अमरावती सामुदायिक वन में वार्ड नंबर दो निवासी अर्जुन दास (25) को पेड़ से बांधकर किसी धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शव मिलने वाले स्थान को सील कर डॉग स्क्वाड के साथ छानबीन शुरू कर दी है। उधर, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर मिले मोबाइल से घटना से पहले दो लोगों से बातचीत हुई है।
कैलाली एसपी विश्व अधिकारी ने बताया कि युवक की हत्या के बाद किसी मनोज का फोन उसकी पत्नी को आया था जिसका फोन रिकार्ड से पता चला है कि उसने फोन पर मृतक की पत्नी से कहा है कि उसके पति की गला काटकर हत्या कर दी है और एक दो दिन में तुमको भी पता चल जाएगा। काल रिकार्ड ट्रेस किया गया तो फोन करने वाले की लोकेशन नेपालगंज होते हुए भारत की ओर जाने की मिली। मामले में टीम लगाकर तलाश शुरू कर दी गई है।