फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: यूपीआई के जरिये 25 हजार रुपये डलवाने के बाद भाग गया युवक

Tue, 12 Aug 2025 10:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं। कस्बे में एक दुकानदार से एक बाइक सवार युवक यूपीआई बार कोड से रुपये डलवाने के बाद भाग गया। करीब 25 हजार रुपये की ठगी होने पर दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी रिजकान पुत्र सज्जन अली की मेवालाल राम दुलारी विद्या मंदिर इंटर काॅलेज के सामने सड़क किनारे दुकान है। रिजकान ने बताया कि मंगलवार को एक अज्ञात युवक बाइक से सुबह करीब नौ बजे उनकी दुकान पर आया। उसने बताया कि मझगईं में कोई ग्राहक सेवा केंद्र नहीं खुला है। उनका रिश्तेदार अस्पताल में भर्ती है। कई बार गिड़गिड़ाने और कहने पर रिजकान को उसके ऊपर तरस आ गया और युवक द्वारा दिए गए यूपीआई के बार कोड पर रिजकान ने तीन बार में 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
इस बीच आए उनके एक परिचित ने रिजकान से उनके भाई को बुलाने के लिए कहा। वह जैसे ही अपने भाई को बुलाने घर गए तो युवक वहां से बिना रुपये दिए ही बाइक से भाग गया। मामले में पुलिस से शिकायत कर लेन-देन की रसीदें व जिस एकाउंट पर रुपये डाले थे, उसका स्क्रीन शाॅट पुलिस को सौंपा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें