फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दुधवा के हाथियों की दावत, शिविर में जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
दुधवा में हाथी दावत के दौरान हा​थियों को व्यंजन ​खिलाते वनकर्मी। स्रोत : दुधवा
विज्ञापन
पलियाकलां। विश्व हाथी दिवस पर दुधवा नेशनल पार्क के 25 राजकीय हाथियों की दावत का इंतजाम पार्क प्रशासन की तरफ से किया गया। हाथियों के पसंदीदा व्यंजनों को उनके सामने परोसा गया और महावतों के साथ ही अधिकारियों ने भी पहुंचकर हाथियों को उनके पसंदीदा भोजन अपने हाथों से खिलाए।
विज्ञापन

पशु चिकित्सकों की टीम ने राजकीय हाथियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया, जिसमें हाथियों के स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद उनके महावतों को उनकी स्थिति के बारे में बताया गया। दुधवा नेशल पार्क में मानसून पेट्रोलिंग, पयटन, गैंडा माॅनीटरिंग व मानव-वन्यजीव संघर्ष के दौरान रेस्क्यू ऑपेरशन को दुधवा के राजकीय हाथी की अंजाम देते हैं। ऐसे में विश्व हाथी दिवस पर उनकी खातिरदारी करने का कार्य दुधवा नेशनल पार्क प्रशासन की ओर से किया गया। इससे पूर्व राजकीय हाथियों का स्वास्थ्य परीक्षण दक्षिण सोनारीपुर रेंज में आयोजित किया गया, जिसमें डीडी जगदीश आर, वार्डेन दुधवा महावीर सिंह, रेंजर दक्षिण सोनारीपुर सुरेंद्र कुमार आदि ने चिकित्सक डाॅ. मोहम्मद तलहा व फार्मासिस्ट संदीप कुमार के साथ हाथियों का चेकअप कराया और उसके बाद उनकी दावत का इंतजाम किया गया। अधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ मिलकर राजकीय हाथियों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की थी।
भोजन में गुड़, चना, गन्ना, लौकी, कद्दू, कटहल समेत अन्य उनकी पसंदीदा चीजें शामिल थे। दुधवा नेशनल पार्क के डीडी जगदीश आर ने बताया कि हाथियों के बारे में जागरूक करने के लिए पार्क क्षेत्र की विभिन्न रेंजों के स्कूलों व अन्य जगहों पर जागरूकता कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जिसमें हाथियों के बारे में विस्तार से जानकारियां बच्चों व ग्रामीणों को उपलब्ध कराईं गईं।
विज्ञापन


000000000

14 से शुरू होगा अधिकारी व कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण

डीडी जगदीश आर ने बताया कि दुधवा की संवेदनशीलता, भौगोलिक व जलवायु स्थितियों को देखते हुए पार्क के अधिकारियों व कर्मचारियों के स्वास्थ्य का परीक्षण भी शुरू कराया जाएगा। 14 अगस्त से शिविर का शुभारंभ होगा। जिसमें सीएचसी अधीक्षक डाॅ भरत सिंह व उनकी टीम की तरफ से स्वास्थ्य परीक्षण करने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें