लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के ग्राम राजापुर में एक युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। पोस्टमॉर्टम हाउस पर मौजूद राजापुर निवासी इकराम ने बताया कि उसके भाई इकबाल सलमानी (28) ने अज्ञात कारणों के चलते फंदे से लटककर जान दे दी। इकबाल सैलून पर बाल कटिंग किया करता था। जिस समय घटना हुई उस समय वह घर पर अकेला था। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी हुई तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। संवाद