फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रास्ते से लकड़ी हटाने के विवाद में हुई मौत के मामले में पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में कुकरा मामले के आरोपीस्रोत-पुलिस
विज्ञापन
मैलानी। कुकरा में रास्ते से लकड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में एक की मौत के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार की रात कुकरा गांव में रास्ते में पड़ी लकड़ी हटाने को लेकर रामपाल उर्फ पालू और सरोज के बीच हुई भिड़ंत के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया था, जिसमें थाना नीमगांव के चौधकपुर निवासी सत्यराम (35) गंभीर घायल हो गया था। उसे बांकेगंज सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान रात करीब ढाई बजे उसकी मौत हो गई थी।
मामले में मृतक के छोटे भाई शिशुपाल की तहरीर पर पुलिस ने चौधकपुर निवासी चार सगे भाइयाें- राम आसरे, उत्तम कुमार, संगीत कुमार और सरोज कुमार पुत्रगण राधेश्याम निवासी चौधकपुर थाना नीमगांव, दो सगे भाइयों- पालू उर्फ रामपाल, वेद प्रकाश पुत्रगण मथुरा प्रसाद और पवन कुमार पुत्र महावीर निवासी कुकरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ निराला तिवारी ने बताया कि नामजद आरोपियों सरोज कुमार, पालू उर्फ रामपाल, वेद प्रकाश, पवन कुमार और संगीत कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें