फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: इंतजार में गुजर गया पूरा दिन, नहीं पहुंचा शव

Mon, 30 Jun 2025 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मृतक भानू का घर। संवाद
विज्ञापन
रमियाबेहड़। लखनऊ विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के दल में शैक्षिक भ्रमण के लिए मिर्जापुर गए धौरहरा के महराजनगर निवासी भानु मौर्य (26) की वहां झरने में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजन सोमवार को पूरे दिन उसके शव का इंतजार करते रहे। परिजनों के मुताबिक, शव देर रात गांव पहुंचेगा। मंगलवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिजनों ने बताया कि भानु लखनऊ विश्वविद्यालय में एमएसडब्ल्यू के छात्र थे। विश्वविद्यालय से छात्रों का एक दल शैक्षिक भ्रमण पर वाराणसी गया था। वहां से रविवार की दोपहर भानु अपने मित्रों के साथ मिर्जापुर के लखनिया दरी जलप्रपात पर पहुंचा और वे लोग वहां पिकनिक मना रहे थे। तभी वह अचानक गहरे पानी में डूबने लगे। बचाने में उसका साथी भी डूब गया।
सूचना पर पहुंचे बचाव दल ने भानु के शव को निकालकर पोस्टमॉर्टम कराया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महराजनगर निवासी उमाशंकर मौर्य का बड़ा पुत्र भानु काफी समय से लखनऊ विश्वविद्यालय में अध्ययनरत था। हादसे की सूचना मिलने पर भानु के माता-पिता घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। वहां उन्हें भानु का शव सौंप दिया गया है, जिसे लेकर वह लोग वापस आ रहे हैं। पिता उमाशंकर मौर्य के पास पांच एकड़ कृषि भूमि है, जिससे परिवार का गुजारा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमाशंकर के तीन बच्चों में भानु बड़ा था। उससे छोटा विकास व एक एक छोटी बहन है। घटना के बाद फिलहाल परिवार व में कोहराम मचा है।

मृतक भानू का घर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें