फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोला के गांवों की राह होगी आसान, पांच सड़कें स्वीकृत

Wed, 26 Aug 2026 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। विधानसभा क्षेत्र में करीब 12 किलोमीटर लंबी पांच सड़कों के निर्माण को स्वीकृति मिली है। विधायक अमन गिरि ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं और सड़क निर्माण से जुड़ी मांगें रखी थीं। विधायक के प्रयास के बाद इन मार्गों को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

स्वीकृत सड़कों में सीतापुर-कस्ता होते हुए अलीगंज-बिजुआ मार्ग से विष्णुबेहड़ संपर्क मार्ग का एक किलोमीटर, सीतापुर ब्रांच कैनाल पटरी से मनिकापुर संपर्क मार्ग का 1.30 किलोमीटर, अजान गांव से मूड़ा जवाहर होते हुए मढ़िया संपर्क मार्ग का 1.50 किलोमीटर, बसलीपुर से गुरुद्वारा होते हुए छैरासी तक 4.20 किलोमीटर और बहादुर नगर से पड़रिया-तिलकापुर संपर्क मार्ग का चार किलोमीटर मार्ग शामिल है।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही सड़क संबंधी मांगों को पूरा कराने के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष लगातार प्रयास किया गया। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और गांवों का मुख्य मार्गों से बेहतर संपर्क होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें