फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मुफ्त सफर के साथ रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिली साड़ी-मिठाई

Wed, 26 Aug 2026 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कार्यक्रम में जनप्रतिनि​धि, अ​धिकारियों के साथ महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में 66 घंटे मुफ्त सफर के साथ साड़ी, मिठाई और लंच पैकेट का उपहार मिला। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में रोडवेज निगम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने महिलाओं को उपहार भेंट किए। महिला परिचालकों और महिला सुरक्षा गार्ड को भी सम्मानित किया गया। एआरएम गीता सिंह ने बताया कि करीब 500 महिलाओं के लिए उपहार की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव प्रसारण देखा और सुना गया। महिलाओं में उत्साह रहा। उन्हें लाने-ले जाने के लिए रोडवेज बसों की व्यवस्था की गई थी।

लखीमपुर डिपो की एआरएम गीता सिंह ने बताया कि 27 अगस्त सुबह छह बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक सभी महिलाएं अपने सहयात्री के साथ रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। 29 अगस्त से 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को पूरे प्रदेश में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी सौगात मिली है। भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना’ महिलाओं के सम्मान और सुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, डीएम अंजनी कुमार सिंह, सीडीओ अभिषेक कुमार, एआरटीओ शांति भूषण पांडेय, डीसी एनआरएलएम जितेंद्र कुमार मिश्र, गोला एआरएम महेश चंद्र कमल, गोला डिपो प्रभारी आशीष कुमार सिंह, संचालक प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें