फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अवध की सुरमई संध्या में गूंज उठे लोक संस्कारों के स्वर

Wed, 15 Oct 2025 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
अवध संध्या में गीत व नृत्य पेश करते कलाकार। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्राचीन ऐतिहासिक दशहरा मेला में अवध संध्या कार्यक्रम ने लोकसंस्कृति की मनमोहक छटा बिखेरी। भारतीय अवधी समाज के संयोजन में आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में अवध की परंपरा, संगीत और मर्यादा की झलक देखने को मिली। कलाकारों ने गीत और नृत्य से लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

प्रसिद्ध लोकगायक दिवाकर द्विवेदी ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम पर आधारित प्रस्तुति से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मंच संचालन राममोहन गुप्त ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने किया। उन्होंने कहा कि अवध की माटी में सुर, श्रृंगार और संस्कार की त्रिवेणी बहती है। इस दौरान समाजसेवी सम्मान समारोह में राजीव रतन खरे, डॉ.ओपी श्रीवास्तव, प्रदीप सक्सेना, मुकेश, और नरेश चंद्र वर्मा सहित कई समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक महेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख दिव्या सिंह, उस्मान खान, एजाज अहतद, उमरान हुसैन, प्रकाश अरोरा, डॉ. वीबी धुरिया, पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, मेलाधिकारी समरा सईद सहित नगर के तमाम लोग मौजूद रहे।

अवध संध्या में गीत व नृत्य पेश करते कलाकार। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें