संपूर्णानगर में प्रार्थना पत्र दिखाते मुन्नीलाल। संवाद
संपूर्णानगर। मुरारखेड़ा काॅलोनी निवासी ग्रामीण पट्टे में मिली 60 डिसमिल जमीन पर कब्जा पाने के लिए बीते 23 सालों से कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगा रहा है। मुरारखेड़ा काॅलोनी निवासी 62 वर्षीय मुन्नीलाल ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। सरकार की तरफ से उसको आवास भी मिला है।
मुन्नीलाल ने बताया कि वर्ष 2001-2002 में 60 डिसमिल जमीन का पट्टा उसके नाम हुआ। फसल लगाने गए तो पूर्व के कब्जेदार ने रोक दिया। लेखपाल से मुलाकात की तो उसने कहा कि तुम्हारी जमीन पर स्टे है, उसको खारिज कराओ तो कुछ होगा।
इस संबंध में क्षेत्रीय लेखपाल अजय कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया था और कागज भी देखे थे। मुन्नीलाल के नाम पर पट्टा है और खतौनी भी है लेकिन विपक्षी कोर्ट से स्टे लाकर खेती कर रहे हैं। स्टे खारिज होने के बाद ही कुछ हो सकता है। संवाद