फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: घर के अंदर से बकरी उठा ले गई बरौंछा की बाघिन

Tue, 05 Aug 2025 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। मैलानी और गोला रेंज की सीमा पर बरौंछा नाला क्षेत्र में सक्रिय बाघिन सोमवार शाम कुकरा गांव में पहुंच गई। वहां किसान दीदार के घर में चारपाई के पास बंधी बकरी पर हमला कर उसे मार डाला। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बकरी को वह मुंह में दबोचकर गन्ने के खेत में ले गई और निवाला बनाया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह मौके पर पहुंचे फॉरेस्टर राजाराम तिवारी ने घर में पगमार्क देखकर बाघिन की मौजूदगी की पुष्टि की है। हालांकि, टीम को बकरी का शव बरामद नहीं हो सका। बाघिन के हमलों से ग्रामीणों में जहां दहशत है। वहीं वन विभाग के प्रति उनका आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
उनका कहना है कि पिछले पांच माह के अधिक समय से दो दर्जन से अधिक गांवाें के आस-पास बाघिन डेरा जमाए है। आबादी क्षेत्र में बाघिन की चहलकदमी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इससे परेशान लोगों ने वन विभाग से बाघिन को पकड़ कर जंगल में छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें