मैलानी रेंज के जंगल में कॉंबिंग करते वनककर्मीस्रोत वन विभाग
मैलानी। मैलानी रेंज के जंगल से निकले एक बाघ ने कंधईपुर गांव के पास खेत में चर रही बकरी को हमला कर मार डाला। खेत में मौजूद ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ बकरी के शव को छोडकर जंगल में चला गया। में दहशत वन विभाग की टीम ने बाघ की निगरानी शुरू कर दी है।
सुआबोझ ग्राम पंचायत के कंधईपुर, चाचापुर, कपरहा कुआं आदि गांवों के आसपास बफर जोन मैलानी रेंज का जंगल है। मंगलवार को जंगल से निकला एक बाघ कपरहा कुआं के पास गेंहू के एक खेत में दिखाई दिया था। सूचना पर वनकर्मियों की टीम मौके पर गई थी। टीम प्रभारी वन दरोगा कामता प्रसाद वर्मा ने बताया कि बुधवार को सुबह से ही बाघ की निगरानी की जा रही थी।
इसी बीच शाम लगभग सवा पांच बजे बाघ ने खेत में चर रही कंधईपुर निवासी शंकर की बकरी पर हमला कर मार डाला। बाघ को देख बकरी चराने वालों और खेत में मौजूद लोगों के शोर मचाने पर बाघ जंगल में चला गया। समाचार लिखे जाने तक टीम प्रभारी वन दरोगा कामता प्रसाद वर्मा, वन दरोगा बृजेश कुमार शुक्ला, वाचर राम प्रसाद, गामा सहित अन्य वनकर्मी देर शाम तक बाघ की निगरानी में डटे थे।