फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण का चुनाव प्रचार थमा

Sat, 05 Dec 2015 07:30 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे चरण में ब्लाक धौरहरा, ईसानगर, नकहा और लखीमपुर में सात दिसंबर को होने मतदान के लिए 312 ग्राम पंचायतों में शनिवार की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया। साथ ही शराब की दुकानें भी बंद हो गई हैं। तीसरे चरण में प्रधान पद के 1928 प्रत्याशी और 4016 सदस्य पद के लिए प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिनके लिए 6, 40, 634 मतदाता अपना वोट डालेंगे। मतदान के लिए रविवार को ब्लाक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी।
विज्ञापन

एडीएम संतोष कुमार ने बताया कि तीसरे चरण के मतदान के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। रविवार को ब्लाक मुख्यालयों से चुनाव सामग्री, मतदाता सूची और अन्य सामग्रियों के साथ पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी जाएंगी। मतदान को लेकर इलाकाई जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। शनिवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन चारों ब्लाकों में अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी वाले बूथों पर एसडीएम और सीओ ने गांवों का भ्रमण कर संवेदनशीलता का आंकलन किया। साथ ही प्रत्याशियों के जुलूूस और चुनाव प्रचार पर नजर रखी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें