फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों में वितरित किए गए मृदा स्वास्थ्य कार्ड

Sat, 05 Dec 2015 07:28 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय मृदा स्वास्थ्य दिवस पर उप कृषि निदेशक डॉ. शिव कुमार केसरी ने किसानों में मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया। उप कृषि निदेशक ने ब्लाक लखीमपुर के कोरैय्या जंगल के करीब 75 किसानों को ग्रिड के आधार पर लिए गए नमूनों का परीक्षण कराकर मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किए। किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के बारे में जानकारी भी दी गई। 
विज्ञापन

चर्चा के दौरान मृदा स्वास्थ्य कार्ड में विश्लेषित नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश, पीएच मान और सूक्ष्म तत्वों की उपलब्धता की जानकारी दी गई। साथ में उनकी संस्तुतियों के बारे में उप कृषि निदेशक ने बारीकी के साथ किसानों के साथ चर्चा की। जिले के किसानों से आग्रह किया गया है कि इस अंतर्राष्ट्रीय मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मृदा स्वास्थ्य कार्ड के परिणामों में आधार पर संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करेे, जिससे उनकी खेती की लागत में कमी आएगी इसके साथ-साथ मृदा स्वस्थ्य रहेगी।
उप कृषि निदेशक के अलावा भमि संरक्षण अधिकारी जिला योजना बलराम वर्मा, की देख-रेख में धौरहरा तहसील के गांवों में मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित कराए गए। भूमि संरक्षण अधिकारी गोमती धीरेंद्र सिंह चौधरी की देख-रेख में मोहम्मदी और गोला के अंतर्गत मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण कराया गया।
विज्ञापन

ग्राम-कोरैय्या जंगल में जिन किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराए गए है उनमें काशीराम, बालकराम, अकबर अली, जगजीत, बेचे लाल, राम कुमार, चंद्रभाल, रामदुलारे, आबिद अली, बशीर अहमद, विश्वनाथ, महेश प्रसाद भारत प्रसाद, प्यारे लाल, मूलचन्द्र आदि किसान शामिल रहे। उन्हें मृदा स्वास्थ्य कार्ड के बारे में क्षेत्रीय कर्मचारी संतोष कुमार, पंकज कुमार, सत्य प्रकाश ने विस्तृत जानकारी दी।
अंतर्राष्ट्रीय मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर उप कृषि निदेशक डॉ. शिव कुमार केसरी ने किसानों से अनुरोध किया है कि वे अपनी भूमि का मृदा परीक्षण अवश्य कराएं जिससे वे कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें