फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बढ़ने लगा पारा, लोगों का जीना हुआ मुहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जून की शुरूआत होते ही हल्की बारिश व ठंडी हवा लोगों को राहत दे रही थी। हालांकि तीन दिन से मौसम ने फिर से करवट बदली। सुबह से ही सूरज की तपिश लोगों को घरों में कैद कर रही है। भीषण गर्मी की वजह से लोगों का जीना दुश्वार है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। शाम की धूप कम हुई तो लोग घरों से बाहर निकले। मौसम विज्ञान के अनुसार, अगले दो दिन तक फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम पारा दो डिग्री बढ़कर 39 डिग्री पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही सूरज ने सताना शुरू कर दिया। चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी की वजह से सड़कों व बाजार में सन्नाटा रहा। जरूरी काम से बाहर निकले पैदल राहगीरों व दोपहिया वाहन चालकों को मुंह पर कपड़ा बांधकर निकलना पड़ा।
विज्ञापन

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिन तक मौसम इसी तरह रहेगा। बुधवार से हल्की बारिश व हवा चलने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें