फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: फोटो में न दिखने पर अधीक्षक ने दो संविदा कर्मी किए अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
पसगवां। लैब सहायक के अवकाश पर होने के कारण जेबीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में दूसरी बार भी कोई जांच नहीं हो सकी। उधर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से भेजी गई फोटो में नहीं दिखने पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अश्वनी वर्मा ने दो स्वास्थ्य कर्मियों को अनुपस्थित कर दिया है।
विज्ञापन

चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमाकांत वर्मा ने बताया कि मेले में 83 मरीजों को पंजीकृत कर जांच की गई और निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। यहां गैस्ट्रो और डायरिया के 19, बुखार के 22, स्किन के 11 मरीजों के अलावा एनीमिया, मधुमेह आदि के मरीजों की जांच की गई। सुबह अटेंडेंस की फोटो अधीक्षक को भेजी गई। अधीक्षक डॉ. अश्वनी वर्मा ने बताया कि फोटो में संविदा कर्मी आशीष शुक्ला और स्टाफ नर्स उज्ज्वला शुक्ल नहीं दिखाई दीं। अधीक्षक ने बताया कि दोनों को अनुपस्थित कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें