खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। कोरैया पर्यावरण संरक्षण सेवा समिति के तत्वावधान में हुए क्रिकेट टूर्नामेंट में कृषक समाज छतौनिया की टीम विजेता रही।
कोरैया गांव में टूर्नामेंट का फाइनल कृषक समाज छतौनिया और राजवंशी टीम के बीच खेला गया। कृषक समाज टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 10 ओवर में 97 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजवंशी टीम ने बेहतर शुरुआत की, लेकिन कृषक समाज के गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए पूरी टीम को 78 रन पर ऑलआउट कर दिया।
मुख्य अतिथि वारिस अली अंसारी ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले विकास कुमार वर्मा को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। इस मौके पर लोकेश वर्मा, कृष्ण कुमार वर्मा, मनोज वर्मा, राम प्रकाश वर्मा, शिवसागर, पंकज, विकास, पुनीत वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद