बेहजम खीरी। अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड हरगांव की तरफ से ग्राम रुकनापुर में मुख्यमंत्री गन्ना कृषक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। प्रशिक्षण में जीएम केन संजीव राना, गन्ना केन मैनेजर सतेंद्र सिंह, सीडीओ राजेंद्र बाजपेई, केन मैनेजर करनवीर शर्मा ने किसानों को गन्ना विभाग की जानकारी दी।
अधिशाषी उपाध्यक्ष गन्ना शरद सिंह ने कहा कि गन्ने की बुआई चार फुट दूरी पर करें। गन्ने में यूरिया खाद नहीं डालें। डीएपी, एनपीके, सुपर और सबसे ज्यादा पोटाश खाद की आवश्यकता होती है। कम-से-कम चार सिंचाई जरूर करें। अधिक उपज के लिए न्यूट्री फॉस्ट डालें। गोबर की खाद का अधिक से अधिक प्रयोग करें। इस मौके पर गनेश सिंह, सत्यप्रकाश पांडे, धर्मेश सिंह, पूर्व प्रधान सुरेश चंद्र पांडे, मनोज सिंह, कृपाल सिंह रामदुलारे सिंह, रामचंद्र मिश्र, रामहेत तिवारी, अमरनाथ पांडे, कमलू मौर्य, मिथलेश पांडे, रमाकांत दीक्षित, रामदुलारे सिंह आदि मौजूद रहे।