मैगलगंज खीरी। दीक्षितपुर निवासी नवविवाहिता कोनल के साथ हुई लूटपाट की सनसनीखेज वारदात के तीन दिन बाद भी पुलिस अब तक लुटेरों तक नहीं पहुंच सकी है। पुलिस ने विशेष टीमें अलग-अलग जिलों में भेजकर संदिग्धों की तलाश शुरू की है। एक टीम को शाहजहांपुर रवाना किया गया है।
घटना के बाद से ही मैगलगंज पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इस बीच क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया, कि पुलिस टीमें पूरी सक्रियता से काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जांच कई दिशा में चल रही है। जब तक खुलासा नहीं होता, यह कहना मुश्किल है कि आरोपी किस क्षेत्र के हैं। हमारी टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।