फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रस्सी से गला कसकर बीए की छात्रा की हत्या, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुला राज

Wed, 17 Jun 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

ईसानगर क्षेत्र में एक बीए छात्रा की रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी गई। बुधवार को आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने इसकी पुष्टि की। छात्रा 15 जून को कॉलेज गई थी और अगले दिन खेत में बेहोश मिली। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार शाम उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के थाना ईसानगर क्षेत्र में बीए की छात्रा की रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी गई। 15 जून को कॉलेज गई छात्रा घर नहीं लौटी थी। अगले दिन वह खेत में बेहोशी की हालत में मिली। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार को आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन


गांव निवासी व्यक्ति की 22 वर्षीय पुत्री 15 जून की सुबह 10 बजे क्षेत्र स्थित डिग्री कॉलेज गई थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।  16 जून की सुबह पास के गांव के किसानों ने छात्रा के खेत में बेहोशी की हालत में पड़े होने की सूचना दी। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ओयल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मंगलवार शाम उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शरीर पर चोटों के निशान मिलने पर हत्या की आशंका जताई थी। 

रस्सी से कसा गया गला 
बुधवार शाम आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में छात्रा की रस्सी से गला कसकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। दुष्कर्म की आशंका के मद्देनजर स्लाइड तैयार कर जांच के लिए भेजी गई है। 
विज्ञापन


चोटों के निशान बता रहे संघर्ष की कहानी 
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार छात्रा के दोनों हाथों, पैरों और ठोड़ी पर चोटों के निशान मिले हैं। गले पर रस्सी कसने से बने तीन निशान भी पाए गए हैं, जो हमलावरों से संघर्ष की ओर इशारा करते हैं। परिजनों का आरोप है कि छात्रा का अपहरण कर उसकी हत्या की गई  छात्रा की मौत होना गंभीर अपराध की ओर संकेत करता है।  

एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि वर्कआउट के लिए एक लीड मिली है। पुलिस जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में हत्या का प्रतीत हो रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें