फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: शारदा नाले में डूबकर 11 साल के बालक की मौत, 12 घंटे बाद निकाला जा सका शव

Wed, 17 Jun 2026 10:32 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में अपने दादा के साथ भैंस चराने गए 11 साल के बालक की शारदा नाले में डूबकर मौत हो गई। बुधवार सुबह गोताखोरों ने उसका शव नाले से बरामद किया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
नाले में डूबने से बालक की मौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के समरदाबदाल गांव में शारदा नाले में डूबने से 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक अपने दादा के साथ भैंस चराने गया था। भैंस के नाले में चले जाने पर उसे बाहर निकालने के प्रयास में बालक का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने रेस्क्यू अभियान चलाया। बुधवार सुबह बालक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन


समरदाबदाल गांव निवासी रामसिंह का 11 वर्षीय पुत्र विशाल मंगलवार शाम अपने दादा नोखेलाल के साथ गांव के बाहर शारदा नाले के पास भैंस चराने गया था। दादा के अनुसार शाम करीब छह बजे एक भैंस नाले में चली गई। उसे बाहर निकालने के लिए विशाल पानी में उतरा, लेकिन अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया।

सुबह निकाला जा सका शव 
घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नाले में देर रात तक तलाश अभियान चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। बुधवार सुबह दोबारा शुरू किए गए अभियान में गोताखोरों ने विशाल का शव नाले से बरामद कर लिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं एसडीएम शशिकांत मणि ने बताया कि पीड़ित परिवार को शासन की ओर से अनुमन्य आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें