फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘डिजिटल इंडिया’ की तरफ तेजी से बढ़ रहा देश 

Tue, 13 Jun 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो            लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने प्रदेश महामंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां
विज्ञापन

भाजपा के सम्मेलन मेें जुटे सांसद और विधायक
का सम्मेलन तो सांसद ने कराया निजी समारोह     
समारोह में तीन साल बेमिसाल पुस्तिका का विमोचन     

सबका साथ, सबका विकास का नारा देकर केंद्र सरकार जनता का विश्वास प्राप्त करने में सफल रही है। देश डिजिटल इंडिया की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। विदेशों में भारत की साख बढ़ी है। यह कहना है भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल का। केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर मंगलवार को सरस्वती पैलेस में भाजपा की ओर से आयोजित सम्मेलन सुनील बंसल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थिति हुए। 
उन्होंने कहा कि पहले की सरकार में हुए घोटालों और भ्रष्टाचार के कारण देश की छवि विश्व में धूमिल हुई थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभालते ही विश्व पटल पर देश की ख्याति बढ़ाने का काम किया है। आतंकवाद के खिलाफ सरकार सख्त कदम उठा रही है। बंसल ने नोटबंदी को सरकार का मजबूत कदम बताते हुए कहा कि इससे आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सम्मेलन को सांसद अजय मिश्रा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई, विशिष्ट अतिथि ब्रजबहादुर, विधायक रामकुमार वर्मा, योगेश वर्मा, अरविंद गिरि, लोकेंद्र प्रताप सिंह, मंजू त्यागी, रोमी साहनी, बाला प्रसाद अवस्थी, सौरभ सिंह सोनू, पालिकाध्यक्ष डॉ.इरा श्रीवास्तव, विजय शुक्ला रिंकू आदि मौजूद रहे। सम्मेलन का प्रायोजक बीएसएनएल रहा।
 
तीन साल बेमिसाल पुस्तक का विमोचन  
केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर जिला पंचायत सभागार में सांसद अजय मिश्र टेनी ने तीन साल में कराए गए विकास कार्यों की पुस्तिका तीन साल बेमिसाल का विमोचन कराया। कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल रहे।     
विज्ञापन

 
गुटबाजी दिखी, नदारद रहीं धौरहरा सांसद     
भाजपा की केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर हुए दोनों कार्यक्रमों में गुटबाजी दिखी। भाजपा के सबका साथ, सबका विकास सम्मेलन में आठों विधायक मौजूद रहे, जबकि सांसद रेखा वर्मा नदारद रहीं। वहीं तीन विधायक सांसद टेनी से मुखातिब तक नहीं हुए, जिसकी सम्मेलन में चर्चा रही। वहीं प्रदेश संगठन महामंत्री सम्मेलन के बाद सांसद की विकास पुस्तक समारोह के लिए रवाना हुए तो जिले के तीन विधायक रास्ते से ही लौट गए। वहीं सुबह कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति रही कि वह पार्टी के सम्मेलन में शामिल हो या सांसद के समारोह में।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें