फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस जनता को अधिकारों के प्रति जागरूक करेगी

Fri, 03 Jun 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मितौली।
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्ता कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले जितिन प्रसाद
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेगी और उनके अधिकार दिलाएगी। वह कस्ता में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास का पहिया रुक गया है, विकास के नाम पर सिर्फ बड़े-बड़े वादे ही किए जा रहे हैं जनता को किसी भी योजना का कोई लाभ नही मिल रहा है। 
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनता अपने अधिकार पाने को दर-दर भटक रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार को जनता की समस्याओं से कोई वास्ता नही है। जितिन प्रसाद ने कहा कि जनता को उनके अधिकारों के लिए जागरूक करना बहुत जरूरी है। जनता जब तक अपने अधिकारों को सही ढंग से जानेगी नही तब तक विकास में भागीदार नही हो पाएगी। हम सभी का यह कर्तव्य है कि जनता को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक करें और उसे उनके अधिकार और योजनाओं का लाभ दिलाएं। जितिन प्रसाद ने अपने 40 मिनट के संबोधन में जनता के विकास जुड़े तमाम सवाल जनता से पूछे। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नेताओं का स्तर गिर गया है वह चुनाव के समय तो बड़े-बड़े वादे जनता के बीच करते हैं चुनाव के बाद अपने वादों को भूल जाते हैं। आने वाले समय में जनता बहुत ही सोच समझकर अपने बीच के ईमानदार, कर्मठ और विकास करने वाले नेता का चुनाव करेगी। 
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर बात की और क्षेत्र की समस्याओं का जाना तथा उनके समाधान के लिए उचित दिशा निर्देश भी दिए। 
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के सम्मेलन स्थल पर पहुंचने पर उनका स्वागत कस्ता विधानसभा प्रभारी सुजीता कुमारी, ब्लाक अध्यक्ष रामसागर मिश्र, शंकरबख्श सिंह ने बुके देकर स्वागत किया। मंच पर पहुंचने पर युवक कांग्रेस अध्यक्ष नवीन पांडेय, सुजीता कुमारी, मंजीत कौर सहित प्रमुख कार्यकर्ताओं ने 101 किलो फूलों का हार पहनाकर जितिन प्रसाद का स्वागत किया। 
विज्ञापन

सम्मेलन को पूर्व जिलाध्यक्ष इकबाल अहमद खां, राघवेंद्र सिंह, रवि प्रताप सिंह, दीपक बाजपेयी, राजीव अग्निहोत्री, प्रहलाद पटेल, इरफान किदवई, नवीन पांडेय, राजीव मिश्रा, मीना मिश्रा, दुलीचंद्र भार्गव, मंजीत कौर, मंजिता देवी, चंद्रप्रभा अवस्थी, रामसागर मिश्रा, विनीत मिश्रा, शंकरबक्श सिंह, सुशील शुक्ला, रजनीश मिश्रा, राकेश मिश्रा, विजयपाल, आशीष मिश्र, कुलदीप, लायक यादव, डॉ. लतीफ, रामप्रसाद भार्गव, राजीव दीक्षित ने संबोधित किया। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें