ऐशबाग से मैलानी के बीच अमान परिवर्तन का काम शुरू हो चुका है। अमान परिवर्तन को लेकर कार्यदायी संस्था कालिंदी कपूर ने मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास के निर्माण काम शुरू कर दिया है। शनिवार को लखीमपुर और देवकली के बीच की मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 128 पर अंडरपास का निर्माण होगा, जिससे सीतापुर और मैलानी के बीच सुबह 8.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा।
सीतापुर की ओर जाने वाले यात्रियों को शनिवार को 52237 पैसेंजर ट्रेन के बाद दूसरी ट्रेन दोपहर 1.30 बजे के बाद ही मिलेगी। अंडरपास निर्माण के दौरान तिकुनियां से सीतापुर जाने वाली 52239 पैसेंजर ट्रेन तिकुनियां से मैलानी के बीच ही चलेगी। सीतापुर से मैलानी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 52248 भी निरस्त रहेगी। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ आलोक श्रीवास्तव ने दी।