फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिजली मीटर के साथ मुसीबत भी स्मार्ट... बढ़े बिल और कटौती से लोग परेशान

Thu, 02 Apr 2026 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
राजेंद्र कुमार अग्निहोत्री
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में स्मार्ट बिजली मीटर उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग गलत और अधिक बिजली बिल आने की शिकायत कर रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल में अचानक बढ़ोतरी हुई है, जबकि खपत में कोई खास बदलाव नहीं हुआ।
विज्ञापन

सबसे अधिक दिक्कत प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर सामने आ रही है। बैलेंस खत्म होते ही बिजली आपूर्ति स्वतः कट जा रही है, जिससे लोगों को अचानक ब्लैकआउट का सामना करना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि रिचार्ज कराने के बाद भी समय पर बिजली बहाल नहीं होती।
लखीमपुर सर्किल में करीब तीन लाख घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य है, जिनमें अब तक लगभग 60 हजार मीटर लगाए जा चुके हैं। पहले यह पोस्टपेड थे, जिन्हें अब प्रीपेड में बदला जा रहा है। इस व्यवस्था में मोबाइल की तरह रिचार्ज करने पर ही बिजली मिलती है और बैलेंस खत्म होते ही सप्लाई बंद हो जाती है।
विज्ञापन

इन दिनों बड़ी संख्या में लोग बिजली कटने की शिकायत लेकर दफ्तर पहुंच रहे हैं। अधिकारियों की ओर से बिल जमा होने के बाद ही बिजली चालू करने की बात कही जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। कई मामलों में बिल सुधार की प्रक्रिया भी लंबी और जटिल बताई जा रही है।

-

मेरी गैर मौजूदगी में एक साल पहले स्मार्ट मीटर लगा दिया गया, लेकिन अभी तक बिल नहीं आया है। बिजली अधिकारियों के अलावा कई बार संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की, समाधान आज तक नहीं हुआ। जब मोटा बिल आएगा तो वह कैसे चुकाएंगे।
-राजेंद्र अग्निहोत्री, अधिवक्ता, निवासी कुम्हारन टोला गोला

जब से घर में स्मार्ट मीटर लगा है, तब से बिजली बढ़कर आ रहा है। सामान्य मीटर में 400 से 500 रुपये आता था, लेकिन अब 800 से 700 रुपये का बिल हर महीने में आ जा रहा है। इसके विपरीत घर में दो पंखे और दो बल्ब चलते है, वह भी जरूरत पर।
-गुड्डी देवी, सुआगाड़ा


मां के नाम बिजली कनेक्शन है। बकाया बिल होने पर किस्त बनवाकर लगातार जमा करते आ रहे हैं। बावजूद इसके बुधवार को उनके घर की बिजली काट दी गई। अब कहते हैं कि एडवांस बिल जमा करने पर ही चालू होगी। बिजली दफ्तर के चक्कर कैसे लगाएं।
-प्रेम कुमार, पंचायत सहायक राजापुर


एक साल पहले घर में स्मार्ट मीटर लगा था, तब से कोई न कोई समस्या रहती है। पहले कई-कई महीनों तक बिल नहीं आया। फिर एक दम बिल आ गया। हालांकि, ओटीएस योजना में कुछ बिल जमा किया। लगातार बिल जमा कर रहे हैं, फिर भी बत्ती काट दी गई।
-दिलशाद, घोसियाना

-
लखीमपुर सर्किल में 60 हजार घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। अब सभी प्रीपेड मीटर हैं। स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी की कोई भी आशंका नहीं है, जबकि यह तो पारदर्शिता है। उपभोक्ता अपनी खपत पर नियंत्रण रख सकते हैं। किसी अन्य समस्या पर हेल्पलाइन नंबर 1912 पर बात कर सकते हैं।
-राजीव कुमार, अधिशासी अभियंता मीटर
-
स्मार्ट मीटर में बैलेंस माइनस में जाते ही बिजली स्वत: ही कट जाएगी। इसके लिए उपभोक्ताओं को खुद ही ध्यान रखकर समय पर बिल जमा करते रहना होगा। किस्त सिस्टम भी इसमें काम नहीं करेगा। पूरा बिल चुकता होने के बाद ही सप्लाई चालू होगी।
विज्ञापन

-ब्रम्ह पाल, अधीक्षण अभियंता, लखीमपुर सर्किल

राजेंद्र कुमार अग्निहोत्री

राजेंद्र कुमार अग्निहोत्री

राजेंद्र कुमार अग्निहोत्री

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें