फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खेत में लगाई आग, सागौन-यूकेलिप्टस समेत तमाम पौधे जले

Thu, 02 Apr 2026 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन/सिंगाही। सिंगाही थाना क्षेत्र के ग्राम रमुआपुर में खेत में आग लगाने के आरोप में पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी बलबीर सिंह ने तहरीर में बताया कि 28 फरवरी, 2026 की शाम करीब छह बजे राधेश्याम शर्मा के नौकर राजकुमार निवासी बसंतापुर ने उनके खेत में आग लगा दी। आग से करीब 20 सागौन, 52 यूकेलिप्टस, दो आम और पांच बेर के पेड़ जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार बेर के पेड़ों पर फल लगे थे और उनमें पक्षियों के घोंसले भी थे। आग की चपेट में आने से करीब 15 चिड़ियों, दो सांप और एक सियार के मरने का दावा किया गया है। अन्य जीव-जंतुओं के भी नुकसान की बात कही गई है। आरोप है कि घटना के दौरान गांव के गुरमुख सिंह ने विरोध किया तो उसे धमकाकर वहां से भगा दिया गया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आग राधेश्याम शर्मा के कहने पर लगाई गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर वन्य जीव संरक्षण समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें