फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: इकलौते बेटे ने अपने पिता वीरपाल को दी मुखाग्नि

Thu, 03 Jul 2025 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
संपूर्णानगर में रोते-बिलखते मृतक के परिजन। संवाद
विज्ञापन
संपूर्णानगर। सिंगाही खुर्द वार्ड एक निवासी सुतिया नाले में डूबे मृतक वीरपाल का पीएम होने के बाद बृहस्पतिवार को शव घर पहुंचा तो परिजनों में फिर से चीख पुकार मच गई। गमगीन माहौल में मृतक के इकलौते पुत्र ने मुखाग्नि देते हुए अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को घर से निकले 42 वर्षीय वीरपाल सक्सेना का शव सुतिया नाले में काफी तलाश के बाद मिला था। इससे पूर्व उनकी साइकिल व चप्पल मछली मारने वालों के जाल में फंसकर बाहर आई थी। इसके बाद से एनडीआरएफ की टीम के साथ पुलिस ने सर्च अभियान चलाया और बुधवार की देर शाम को वीरपाल का शव बरामद हुआ। जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। बृहस्पतिवार को पोस्टमॉर्टम होने के बाद शव जब घर पहुंचा तो परिजनों में फिर से कोहराम मच गया और बच्चों के रोने के चलते वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं। सभी तैयारियां पूरी हो जाने के बाद वीरपाल के इकलौते पुत्र गौरव ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें