स्कूली वाहनों की चेकिंग करते हुए एआरटीओ शांति भूषण पांडेय। स्रोत : विभाग
लखीमपुर खीरी। स्कूली वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को छह वाहनों के चालान और तीन वाहनों को सीज किया गया। एआरटीओ शांति भूषण पांडेय और प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र ने अलग-अलग क्षेत्र में स्कूली वाहनों की चेकिंग की। जिले में करीब 912 स्कूली वाहनों का पंजीकरण है, जिसमें 97 वाहनों की फिटनेस समाप्त हो चुकी है। स्कूल खुलने से पहले ही विभाग ने संबंधित वाहनों के मालिकों को नोटिस जारी कर फिटनेस कराने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसे नहीं कराया गया, जिन पर अब शिकंजा कसा जा रहा है। एआरटीओ शांति भूषण पांडेय ने बताया कि चेकिंग अभियान जारी रहेगा, ताकि कोई भी वाहन नियम विरुद्ध न संचालित हो सके। संवाद