फरधान। क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी 80 वर्षीय मेवालाल का शव एक नवंबर को गांव के बाहर जले हुए गन्ने के खेत से मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मेवालाल की मौत आग में झुलसने से हुई थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मौत आग में जलने से हुई थी। 31 अक्टूबर को दीपावली की शाम वह खेत जगाने गए थे। 85 वर्षीय मेवालाल खेत में आग लगाने के बाद अचानक लापता हो गए थे। उनका शव अगले दिन सुबह मन्योरा निवासी अंकित वर्मा के जले हुए गन्ने के खेत से बरामद हुआ था। क्योंकि दीपावली जगाते समय अंकित वर्मा का गन्ना जल गया था। इसलिये परिजनों को हत्या करने का शक हुआ था। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मृतक मेवालाल काफी वृद्ध थे और उनको कम दिखता था। परिवार के किसी व्यक्ति ने तहरीर नहीं दी है।