महेवागंज/फूलबेहड़। रिश्तेदारी में आए एक युवक ने गांव में एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नवंबर की शाम 18 वर्षीय युवती खेत की तरफ गई थी। आरोप है रिश्तेदारी में आए दूसरे गांव के एक युवक ने युवती को दबोच लिया और उसे गन्ने के खेत में ले गया। डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची युवती ने अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में परिजनों को बताया।
रात में ही परिजन पीड़ित युवती को फूलबेहड़ थाने लेकर पहुंचे। आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती का मेडिकल कराया। फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमान ने बताया कि फरधान थाना क्षेत्र के गूंगेपुर गांव निवासी शुभम पर लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाया। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।