गोशाला का निरीक्षण करतीं नोडल अधिकारी माला श्रीवास्तव। स्रोत सूचना
लखीमपुर खीरी। जनपद की नोडल अधिकारी माला श्रीवास्तव ने निरीक्षण के दूसरे दिन मंगलवार को निघासन क्षेत्र के कई गो-आश्रय स्थलों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं देखीं। साफ-सफाई के अलावा भूसा, चारा, पानी की उपलब्धता देखी। गोशाला परिसर में पौधरोपण कराने के निर्देश दिए।
नोडल अधिकारी जिले में दो दिवसीय भ्रमण पर पहुंचीं थीं। पहले दिन शनिवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों का भौतिक सत्यापन किया था। साथ ही गोला गोकर्णनाथ में निर्माणाधीन को देखा और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। दूसरे दिन रविवार को निरीक्षण के बाद वह लखनऊ लौट गई। संवाद