दुधवा नेशनल पार्क का नए लोगो जारी किए गए हैं। दुधवा में एफडी ने इसका अनावरण किया। इस मौके पर सभी पार्क अधिकारी मौजूद रहे। एफडी ने दुधवा में बढ़ रही बाघों की तादाद पर हर्ष जताते हुए कहा कि यह तादाद और बढ़ेगी।
दुधवा के लोगो अब और भी आकर्षक होगा। इसके लिए दो लोगो का एफडी सुनील कुमार ने पार्क में अनावरण किया। लोगो का शीर्षक है दि मैगनीफिसेंट (शानदार) ट्रायो। जिसमें गैंडे, टाइगर के साथ बारहसिंघा को भी दर्शाया गया है। यह जीव दुधवा की पहचान माने जाते हैं। एफडी ने इस मौके पर कहा कि दुधवा को अब एक नई पहचान दी जा रही है और अब यह पूरे विश्व में इसी लोगो के जरिए जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि दुधवा में हर साल सैलानियों की तादाद बढ़ रही है जो हर्ष का विषय है। कहा कि बाघों की तादाद में भी काफी इजाफा हुआ है और जल्द ही इसकी पूरी जानकारी मिल जाएगी।