फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत से बनेगी सरकार’

Fri, 29 Jul 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
bjp - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
स्वागत समारोह में बोले भाजपा प्रदेश मंत्री
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय पर भाजपा के प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। स्वागत समारोह के दौरान प्रदेश मंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में अनूप गुप्ता को पुन: प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया और पार्टी कार्यालय पर स्वागत समारोह आयोजित कर उन्हें फूलमालाएं पहनाईं और स्मृति चिह्न भेंट किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शरद वाजपेई ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने अनूप गुप्ता को दोबारा प्रदेश मंत्री बनाकर जिले को गौरवांवित किया है। प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा और बसपा साफ होगी और भाजपा पूरे बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री रामकुमार वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष लोकेंद्र प्रताप सिंह, विनोद मिश्रा, विजय शुक्ल रिंकू, संतोष मौर्य, कुलभूषण सिंह, शरद मिश्रा, अनुपम अवस्थी, आदर्श मिश्रा, मंजू गुप्ता, अमित वर्मा, अनिल यादव, डॉ. प्रीती, मंजू त्यागी, पूनम भारती आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें