फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लू से बचाव के लिए पालिका ने बनवाया अस्थायी शीतगृह

विज्ञापन
गोला में लू से बचाव के लिए अस्थाई शीत गृह का उद्घाटन करते अतिथि। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। प्रदेश में भीषण गर्मी व लू को देखते हुए नगर पालिका परिषद ने अशोक चौराहे के निकट पार्क में अस्थायी शीतगृह बनवाया है। मुख्य अतिथि भूमि विकास बैंक के पूर्व चेयरमैन सुर्जन लाल वर्मा एवं पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने शुक्रवार को इसका उद्घाटन किया।
विज्ञापन

हरे रंग के टेंट से बनाए गए अस्थायी शीतगृह में कूलर, ठंडे पानी के लिए वाटर कूलर तथा बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही नीलकंठ मैदान पर एक कूलिंग प्वाइंट बनाया गया है। नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि रिक्शा चालकों, जरूरतमंदों, मजदूरों और यात्रियों के साथ राहगीरों को लू से राहत देने के लिए कूलिंग प्वाइंट बनाया गया है।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद वर्मा, गोला देहात प्रधान राजेश गिरि, रविंद्र कटियार, शत्रोहन मिश्रा, सभासद राजेश वर्मा, दानिश राइन, सुशील कुमार, धर्मेंद्र वाल्मीकि, विजय मिश्र, धीरज वाजपेयी, काके सहगल, अनुराग गुप्ता, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक संदीप वर्मा, वरिष्ठ लिपिक अमित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें