धौरहरा। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के गांव कलुआपुर में घर के पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की महिलाओं सहित सात लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
धौरहरा कोतवाली के गांव कलुआपुर निवासी जुबेर और खुर्शीद के बीच घर के पानी की निकासी को लेकर विवाद हो गया। जुबेर का आरोप है कि खुर्शीद ने उसके घर से निकलने वाले पानी की नाली बंद कर दी। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि नाली का पानी उसकी जगह में आता है। मारपीट में एक पक्ष के जुबेर और उसकी पत्नी जाकिरा पुत्री मुस्कान और राजकीन घायल हो गईं, जबकि दूसरे पक्ष से खुर्शीद पत्नी सलमा घायल हो गई। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आरोपी याकूब अली, खुर्शीद, साहिद और दूसरे पक्ष की सलमा, जुबेर, जुनेद, मुसम्मी और हासिमी सहित आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद