फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: विधायक परिवार ने स्वयं तुड़वाना शुरू किया आवास

Wed, 17 Sep 2025 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला शिव मंदिर कॉरिडोर परिसर में विधायक परिवार के मकान को तोड़ता श्रमिक। संवाद - फोटो : कलेक्ट्रेट पर राजस्व अ​धिकारी को ज्ञापन सौंपते प्राथमिक ​शिक्षक संघ के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर में शिव मंदिर कॉरिडोर निर्माण दिनों दिन तेजी पकड़ रहा है। साथ ही शेष निर्माणों का भी ध्वस्तीकरण कराया जा रहा है। वीआईपी मार्ग में विधायक परिवार ने स्वयं अपना तुड़वाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

वर्ष 2024 में ध्वस्तीकरण कार्रवाई के साथ कॉरिडोर निर्माण शुरू हुआ था। धर्मशाला, नगर पालिका परिषद, जिला पंचायत की दुकान एवं भवन सहित करीब 50 निर्माण तोड़े गए। बीच-बीच में अड़चने आने से निर्माण कार्य प्रभावित भी हुआ। इसके चलते करीब एक वर्ष में निर्माण अभी प्रारंभिक चरण में ही है। इधर सावन के बाद से काम में तेजी दिख रही है।
गोकर्ण तीर्थ के दक्षिण तीन मंजिला यात्री हाल, कॉरिडोर के मुख्य हिस्से में 108 स्तंभों में परिक्रमा पथ का निर्माण शुरू है। साथ ही परिसर में शेष रहे अन्य निर्माणों को भी ध्वस्त कर दिया गया है। इस स्थान पर कॉरिडोर के परिक्रमा पथ में परिसर के अन्य 11 मंदिरों को स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

इधर कॉरिडोर के वीआईपी मार्ग मार्ग में विधायक अमन गिरि के परिवार का आवास हैं। शिव मंदिर के निकास द्वार के ठीक सामने उनका पैतृक आवास है। सुरक्षा की दृष्टि से इस भवन को श्रमिकों से विधायक परिवार स्वयं तुड़वा रहा है। कार्यदायी संस्था के जेई विवेक वाजपेई और नितिन सिंह ने बताया कि कार्य काफी तेजी से कराया जा रहा है। एक महीने में कॉरिडोर का स्वरूप स्पष्ट दिखने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें