फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने की साइकिल सवार का मोबाइल छीनने की कोशिश

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन

पीड़ित ने बाइक गिराकर ग्रामीणों के सहयोग से दोनों बदमाशों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

फरधान। भदूरा मोहम्मदी मार्ग पर साइकिल से जा रहे एक युवक को बाइक सवार दो बदमाशों ने पहले साइकिल में टक्कर मारकर गिराने का प्रयास किया। इसके बाद उसका मोबाइल छीनकर भागने की कोशिश की, लेकिन पीड़ित ने पीछे से बाइक को पकड़कर गिरा दिया और दोनों लुटेरों को पकड़कर शोर मचाने लगा। ग्रामीणों के सहयोग से उसने बदमाशों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव अटवा निवासी निशांत मौर्या साइकिल से लखीमपुर जा रहे थे। भदूरा और मोहम्मदी मार्ग पर खजांचीपुरवा गांव के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने से साइकिल रुकवा ली। इसके बाद उसकी साइकिल में लात मारकर उसे गिराने का प्रयास किया। इसी बीच बाइक पर बैठे दूसरे बदमाश ने उसका मोबाइल छीन लिया और भागने के लिए बाइक पर बैठ गया। जब तक वह लोग बाइक स्टार्ट कर चलते निशांत ने पीछे से बाइक पकड़ ली। कुछ दूर निशांत बाइक के साथ घिसट गया। इसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। उसने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया और शोर मचाने लगा। शोरगुल सुनकर खजांची पुरवा के लोग इकट्ठा हो गए और दोनों बदमाशों को पकड़ लिया।
सूचना पाकर मनिकापुर पिकेट से पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया। पीड़ित ने उक्त घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। छीना झपटी में निशांत का मोबाइल भी टूट गया। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह यादव ने बताया दो बाइक सवारों ने मोबाइल लूटने का प्रयास किया था। दोनों हिरासत में है। एक अभिषेक और दूसरा विनय है जो नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव लोनपुरवा के रहने वाले हैं। पीड़ित से तहरीर ले ली गई है। जांचकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें