फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पारा पहुंचा 40 डिग्री, पर धूप की तल्खी कम होने से रही राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सोमवार को पारा 40 डिग्री पहुंच गया, पर दिन भर धूप की तल्खी कम होने और बीच-बीच में बदली छा जाने से गर्मी ने लोगों को ज्यादा नहीं सताया। तेज हवा के चलने से लोगों को राहत मिली। मंगलवार से अगले चार दिनों के लिए मौसम विभाग ने आंधी, तूफान और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो दिनों में भले ही अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़ गया, पर धूप उतनी चटख नहीं रही। साथ ही लू भी नहीं चली। तेज हवा चलने से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

शाम को भी मौसम खुशगवार रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार से अगले चार दिनों तक धूल भरी आंधी व बिजली चमकने के साथ ही बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें