लखीमपुर खीरी। कश्मीर के पहलगाम में हुई घटना के विरोध में सोमवार को कई मुस्लिम और सामाजिक संगठनों ने मिलकर विरोध मार्च निकाला। बड़ी संख्या में उलेमा और मुस्लिम समाज के लोग शहीद नसीरुद्दीन मेमोरियल मैदान (विलोबी) में एकत्र हुए। यहां एकत्र सामाजिक संगठन पंचपीर फाउंडेशन, सामाजिक एकता फाउंडेशन, अन्जुमन गुलामाने सरकारे दो-आलम जुलूसे-मोहम्मदी कमेटी, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इंडिया, सुन्नी तंजीम आइम्म ए-मसाजिद, आल इंडिया मोमिन अंसार सभा के अलावा शहर की तमाम मस्जिद के पेश इमामों ने घटना का जबरदस्त विरोध किया।
सभी ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे, वहां एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान शहर की कई मस्जिदों के पेश इमाम मौजूद रहे, उन्होंने कहा कि आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ हुकूमत द्वारा बनाए गए हर मंसूबे के साथ हैं और सरकार से मांग करते हैं कि सरकार इनके खिलाफ कड़े कदम उठाए।
डीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम अमिता यादव को राष्ट्रपति की संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि इस हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों और इनको शरण देने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर इसका बदला लिया जाए। भारतीय सेना द्वारा सर्च ऑपरेशन चला कर पाकिस्तान और आतंकवादी ठिकानों पर हमला कर उग्रवाद की जड़ को समाप्त किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना न होने पाए। इसके अलावा मांग की गई है कि सभी मृतकों को भारत सरकार एक एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करे।
विरोध प्रदर्शन के दौरान सामाजिकता फाउंडेशन के अध्यक्ष मुग़ल-ए-आज़म, शादाब मियां, आमिर अंसारी, जुबेर अहमद, जामा मस्जिद इमाम कारी इसहाक, मौलाना अशफाक, मौलाना रईस नदवी, खादिम, मो.अखलाक, मो.सलीम, हन्नान अहमद, अफजाल अहमद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
महिलाओं ने पहलगाम हमले में शहीदों को दी श्रद्धांजलि
गोला गोकर्णनाथ। पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले को लेकर वूमेन्स सोसायटी ऑफ गोला ने मंगला देवी मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा की। रविवार की देर शाम संगठन की अध्यक्ष प्रमिला गुप्ता की अगुवाई में शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, रिचा केडिया, साधना शुक्ला, नीतू राठी, मीना भसीन, रोली मिश्र और सोनी गुप्ता आदि मौजूद रहीं। संवाद
विद्यार्थियों ने निकाला शांति मार्च
मैगलगंज। चपरतला स्थित बाबे के पब्लिक स्कूल में सोमवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में छात्रों ने शांति मार्च निकाला। कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधक सरदार प्रीतम सिंह, प्रधानाचार्य श्रीमती दीपा चौहान और पूर्व प्रधानाचार्य श्री आदर्श तिवारी ने छात्रों का हौसला बढ़ाया। वहीं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मैगलगंज प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र पांडे भी मौजूद रहे। संवाद
पहलगाम की घटना को लेकर कम नहीं हुआ गुस्सा
ओयल। पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार शाम पाकिस्तान का पुतला फूंका। कस्बे के प्राचीन श्री हनुमान मंदिर के पास स्टेशन मार्ग पर एकत्र हुए लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए विरोध प्रकट किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष शर्मा प्रजापति, पूर्व सांसद प्रवक्ता अंबरीश सिंह रामू, रामनरेश सिंह, सत्यम सिंह, जीतांशु सिंह, आजम अंसारी सहित सैकड़ों युवा उपस्थित रहे।
महेवागंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की फूलबेहड़ नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका। इस मौके पर नगर अध्यक्ष विकास देवल, नगर सह मंत्री शुभम तिवारी, नितिन तिवारी, दीनदयाल, संजय शर्मा, शिवम शर्मा,अर्पित गिरि, जगत पाल, पुनीत, मोहित कनोजिया समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
28lkh_18
पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से गूंजा मझगईं
मझगईं। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शिव मंदिर पर रविवार की देर शाम हिंदू संगठनों के साथ एकत्र हुए व्यापारियों ने दो मिनट का मौन रखकर कैंडल मार्च निकाला। हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से कस्बा गूंज उठा। इस दौरान विकास गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि नवीन पांडेय, रामू पटेल, आशीष गुप्ता, सरवन गुप्ता, पंकज गुप्ता, मीतू मिश्रा, राजेश मिश्रा के साथ काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद
व्यापारियों ने निकाला कैंडल मार्च
रमिया बेहड़। आतंकी हमले के विरोध में व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकालकर मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। संवाद
गोला के पहलगाम हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देतीं, वूमेन्स सोसायटी की पदाधिकारी। संगठन
गोला के पहलगाम हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देतीं, वूमेन्स सोसायटी की पदाधिकारी। संगठन
गोला के पहलगाम हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देतीं, वूमेन्स सोसायटी की पदाधिकारी। संगठन
गोला के पहलगाम हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देतीं, वूमेन्स सोसायटी की पदाधिकारी। संगठन