फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चुनरी और कलश से सजा बाजार, आज से मां की आराधना

Sat, 10 Oct 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
नवरात्र के लिए बाजार में खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। चुनरी, कलश, नारियल और फूल-माला से बाजार सज गए हैं। शनिवार को पूजन सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की चहल-पहल रही।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र का शुभारंभ रविवार से होगा। इसे लेकर शहर के मां संकटा देवी मंदिर में तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। मंदिर परिसर में देवी पंडाल सजाया गया है और प्रतिमाओं को भी तैयार कर दिया गया है।
मां संकटा देवी आरती समिति के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद पांडे ने बताया कि मंदिर परिसर में हर साल की तरह इस बार भी नवरात्र महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 10 अक्तूबर की मध्यरात्रि में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होगी। 11 से 20 अक्तूबर तक प्रतिदिन सुबह साढ़े पांच बजे आरती होगी। 11 से 17 अक्तूबर तक शिवपुराण कथा होगी। कथा व्यास पं. प्रदीप मिश्र जी महाराज दोपहर तीन से शाम सात बजे तक कथा सुनाएंगे। शाम सात से रात दस बजे तक महाआरती होगी।
विज्ञापन

महोत्सव के तहत 18, 19 और 20 अक्तूबर को जागरण पार्टी कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी। 20 अक्तूबर को हवन-भंडारा होगा, जबकि 21 अक्तूबर को नगर शोभायात्रा के साथ महोत्सव का समापन होगा।
विज्ञापन

पूजन सामग्री की दुकानों पर चुनरी, रोली, कुमकुम, सिंदूर, कलावा, नारियल, कपूर, धूपबत्ती, अगरबत्ती, इत्र, शहद, दीपक, रूई की बत्ती, पूजन थाली, कलश, हवन सामग्री, सुपारी, लौंग, फूल-माला और प्रसाद की खरीदारी हुई। चुनरी पांच से 35 रुपये तक में उपलब्ध है। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने फलाहार की सामग्री भी खरीदी। दुकानदार टीटू भाई, मनोज, नारद, रवि, मोहन जी और दीपू नाग समेत अन्य कारोबारी नवरात्र की तैयारियों में जुटे हैं।

नवरात्र के लिए बाजार में खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें