फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अस्पताल का शटर बंद मिलने पर लौटी जांच टीम

Wed, 23 Jul 2025 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। पटेल हेल्थ केयर अस्पताल में सरकारी दवाएं मिलने के मामले में स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। बुधवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवी मोहन गुप्ता व डॉ. राकेश गुप्ता की अगुवाई में जांच टीम ने निघासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व संबंधित निजी अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन

पटेल हेल्थ केयर अस्पताल का शटर बंद पाए जाने के बाद टीम लौट गई। बाद में जांच टीम ने सीएचसी में दवाओं की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर व वितरण प्रक्रिया की गहनता से पड़ताल की। अधिकारियों ने मामले से जुड़े दस्तावेज भी खंगाले। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि सीएमओ के आदेश पर संबंधित निजी अस्पताल को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि जांच टीम अपनी रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें