फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कृष्णानगर पुल के पास दिखा तेंदुआ, दहशत

Wed, 23 Jul 2025 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
संपूर्णानगर के कृष्णानगर में काॅ​म्बिंग करती टीम। स्रोत वन विभाग
विज्ञापन
संपूर्णानगर। बालपुर से कृष्णानगर पुल की ओर तेंदुआ दिखा है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग ने इसी क्षेत्र में निगरानी की भी बात कही है।
विज्ञापन


बीते दिनों कृष्णानगर के बालपुर में घर में बंधी चार माह की गर्भवती बकरी का तेंदुए ने शिकार कर लिया था। आक्रोशित गांव के लोगों ने वन रेंज कार्यालय पर जाकर हंगामा किया। मुआवजा दिलाने के साथ ही बाघ व तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की थी।
विज्ञापन

इसके बाद से वन विभाग की टीमें लगातार निगरानी करने में जुटी हैं। बालुपर में टीम लगातार निगरानी कर रही हैं। वन दरोगा पुष्पक सिंह ने बताया कि टीम निगरानी कर रही हैं। तेंदुआ बालपुर से कृष्णानगर पूरब नाले की ओर जाने की सूचना है। ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें