गोला गोकर्णनाथ। नगर के चिल्ड्रंस एकेडमी में कोरोना महामारी के वैश्विक प्रभाव पर एक अनूठा कार्यक्रम मॉडल यूनाइटेड नेशन सभा के शीर्षक से आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न देशों के प्रतीकात्मक समूह बनाकर अलग-अलग देशों के हालातों पर अपना पक्ष रखा।
विद्यालय में मॉडल यूनाइटेड नेशन सभा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भारत, चीन, जापान, अमेरिका, कनाडा, जर्मनी, फ्रांस आदि की प्रतीकात्मक प्रतिनिधि दल के रूप में भाग लिया। विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया कि विश्व के विभिन्न देशों में कोरोना वायरस का कितना प्रभाव रहा, समस्याएं संसाधन परिस्थितियों और बचाव के लिए क्या-क्या कार्य किए। सभा में बाकायदा अलग-अलग देशों के दल और डब्ल्यूएचओ का दफ्तर भी बनाया गया।
प्रत्येक देश के प्रतीकात्मक दल ने अपने देश में करोड़ों के हालातों पर पक्ष रखा और भविष्य में इस महामारी के बचाव से रोकथाम पर विचार विमर्श किया। कार्यक्रम में माही पटेल, शाश्वत सक्सैना, अक्षरा, सौम्या, आस्था वर्मा, दिव्यांशी वर्मा, सिद्धि शुक्ला, जागृति, मयविश, आकृति, फिजा खान, निहाल, रनदीप कौर, काव्या, कमल सिंह आदि विद्यार्थी शामिल हुए।इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष सुशील गुप्ता, प्रबंधक सतीश कुमार गुप्ता, सविता गुप्ता, प्रधानाचार्य अजय कृष्णा आनंद, पूजा सक्सेना, दीपिका बाजपेई आदि मौजूद रहे।